विधायक भूषण बाड़ा ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा शानिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बेड तक जाकर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। वहीं ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को इलाजरत मरीजों का सेवा भाव के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने का निर्देश दिया। विधायक ने अस्पताल परिसर के स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी लेते हुए अस्पताल को साफ एवं स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। विधायक ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी अपने मन मे सेवा भाव पैदा करें। यहां पर भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। अपना व्यवहार को भी मरीजों और परिजनों के साथ मधुर रखें। ताकि मरीजों एवं परिजनों को अस्पताल में अपनापन का एहसास हो। ऐसे में मरीज भी जल्द स्वास्थ्य हो सकते हैं। विधायक ने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को मरीजों के इलाज में कतई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इलाज करने में कोताही बरतते हुए पाए जाने पर कड़ी करवाई की जाएगी। वहीं विधायक ने अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेत्री नीला नाग की पुत्री निम्मी नाग से भी मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया। साथ ही उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। वहीं विधायक ने चिकित्सकों को निम्मी नाग का भी बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। वहीं निम्मी को उनके इलाज में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन का आश्वासन दिया। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा,जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का, कांडीदत गोविंदा महतो,जयंत बरला, कृष्णा सिंह आदि मौजूद थे।
विधायक ने दुरभाष से स्वास्थ्य मंत्री को बताई एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी
अस्पताल पहुंचे विधायक को महिलाओं ने सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं हाेने के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि एनेस्थेसिया विशेषज्ञ नहीं रहने से मरीजाें काे ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध नहीं हाे पा रही है। इसके चलते अस्पताल में ऑपरेशन तक टलने लगे हैं। जबकि ऑपरेशन करने के लिए कई महिला चिकित्सक फिलहाल पदस्थापित हैं। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं रहने से ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। इसपर विधायक ने तत्काल सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से दूरभाष में बात की। साथ ही समस्याओं की जानकारी देते हुए जिले एक एनेस्थेसिया चिकित्सक जल्द पदस्थापित करने की मांग की। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए एनेस्थेसिया विशेषज्ञ का पदस्थापना करने का आश्वासन दिया।