सूर्यदेव के आगे झुके आस्था के हजारों शीश केरसई में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न

केरसई :प्रखंड में छठ महापर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। केरसई में लोक आस्था के महापर्व छठ के अनुष्ठान के लिए नदी घाटों में व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी।केरसई स्थित छठ घाट पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने छठ का सामुहिक अनुष्ठान किया। व्रतियों के लिए टेंट पंडाल, लाइट, पानी आदि की व्यवस्था की गई थी।छठ घाटों पर वैदिक मंत्र गूंजने लगे,पूजन, हवन और आरती के साथ सत्यनारायण कथा भी सुनी गई। छठ को लेकर रविवार को पूरा दिन व सोमवार की सुबह से प्रशासन भी चौकस रही। केरसई के सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने फल, पूजन सामग्री आदि वितरण कर घाटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने में तत्पर रहे।
छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से खुद के और अपने परिजनों के सुखद-निरापद जीवन की कामना की। पूजन के लिए छठ घाट जाते समय कई व्रतियों ने अपने कामना के अनुसार दोहरी दंडवत कर भगवान सूर्य को नमन किया। रविवार को केरसई समेत विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और पूजा अर्चना की।

Related posts

Leave a Comment