सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति से रात भर झूमे लोग

जलडेगा:प्रखंड केपरबा में शनिवार रात को पारंपरिक इंद मेला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मेला का शुभारंभ गांव के पाहन पुजार इन्द्रजीत मांझी, राजा लक्ष्मण मांझी, तेतरा मांझी, भरतु मांझी ने सामुहिक रुप से इंद्र देव का विधिवत पूजा एवं अनुष्ठान कर अच्छी वर्षा एवं उत्तम फसल हेतु आभार प्रकट किया। वहीं इंद मेला में भव्य तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झापा के पुर्व विधायक व मंत्री एनोस एक्का एवं युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनोस एक्का ने कहा कि परबा जैसे सुदूर क्षेत्र में इतने भव्य रूप से मेला का आयोजन करना सराहनीय है। पुर्वजों के संस्कृति को परम्परागत चलाना हमलोगों की जिम्मेदारी है। हमारे पुर्वज इंद्रदेवता को रिझाने एवं अच्छी उपज के उपल्क्ष में पारम्परिक भेष-भूषा में अपनी संस्कृति एवं परंपरागत तरीके से इंद मेला का आयोजन करते थे। कहा हमारी पार्टी पुर्वजों की परम्परा का सम्मान करता है। मौके पर झारखंड के मशहूर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई जिसने हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में झारखंड के नामी ठेठ नागपुरी एवं आधुनिक नागपुरी गायक कवि किशन ने सुपरहिट गाना पंईचा में दिला देबे गाकर मौजूद संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया वहीं गायिका सुहाना देवी एवं मांदर वादक राजू नायक की जुगलबंदी ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जबकि स्थानीय कलाकर रूपेश बड़ाईक ने भी एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर डांस दिब्या एवं संगम ने भी शानदार प्रस्तुति दी वहीं स्थानीय डांसर आठ वर्षीय बच्ची ने भी अपने डांस से समा बांध दिया। मौके पर मेला की सुरक्षा को लेकर जलडेगा थाना प्रभारी हीरालाल महतो एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सुजित नाथ, बलि साहु, नरेंद्र साहु, सानो नाथ, नेपाल सिंह, मुंगेश्वर,साहु, सागर मांझी, पवन नाथ, बंशी कुजूर, रुपदयाल बड़ाइक, राजेन्द्र साहू, जिनित जडिया, विजय बागे एवं मेला समिति के सभी सदस्यों सहित जामटोली , पोमिया, बिरलागा, बेहरा टोली, पुटकल टोली, भादुर झुका, धवई टोली, गीरजा टोली, सिहरमुण्डा, बंधडीपा, चुरगीनतर, परबा इंदटोली, गाडवान टोली, जौवकोना, सुगारेखा गांव के ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।