कुरडेग प्रखंड के खरवाटोली में धूमधाम के साथ मना संत फ्रांसिस जेबियर का पर्व

सिमडेगा
कुरडेग प्रखंड के खरवाटोली में संत फ्रांसिस जेवियर्स का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर फा सुनील सुरीन की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक भूषण बाड़ा भी उपस्थित थे। अपने संदेश में विधायक ने कहा कि संत जेवियर की तरह उत्साही, जोशीले और कर्मठ बनें। संत फ्रांसिस जेवियर मानवता की सेवा और लोगों के प्रेम के लिए अपने देश और परिवार को त्याग कर भारत देश आए थे और अपना जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। यही कारण है कि आज भी लगभग 500 वर्ष से भी अधिक समय से उनका शव गोवा में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि कहा किमिशनरी समाज संत फ्रांसिस जेवियर को काफी महत्वपूर्ण स्थान देता और उन्हें आदर तथा सम्मान का पात्र समझता है। क्योंकि वे भक्ति भाव पूर्ण और धार्मिक प्रवृत्ति के मनुष्य थे। वे सच्चे मिशनरी थे। संत जेवियर अपने जीवन में प्रभु को परखा है। प्रभु के वचन से प्रभावित होकर प्रभु के बताए मार्ग पर चला है। संत जेबियर ने अपना सबकुछ त्याग कर अपना जीवन प्रभु के लिए समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि लोग ईश्वर को पहचानने की कोशिश करें और लोगों को ईश्वर तक पहुंचाने का काम करें। ईश्वर हमें आशीष दें कि हम स्वयं को संत जेवियर की तरह बदल सकें। उनके अनुसार कार्य करने की कोशिश करें। मौके पर जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केशरी सह पीसीसी डेलीगेट,युवा कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष आकाश सिंह,विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान,विधायक प्रतिनिधि बिनोद दास,जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,पूर्व प्रखड़ अध्यक्ष देवनिस खलखो,नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, (अच्छन) 20 सूत्रीअध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, पूर्व मुखिया विजय खेस,प्रखंड प्रभारी समीम अंसारी, दीपक जसवाल,जिला सचिव विनय तिग्गा,टेलीस्फोर टोप्पो आदि उपस्थित थे।