झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन की ओर से गुझरिया गांव में हुई बैठक

केरसई- प्रखण्ड के बासेन पंचायत अंतर्गत गुझरिया गांव में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों को वनाधिकार कानून 2006,नियम 2008 एवं संसोधित नियम 2012 जानकारी देने के लिए झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन के केरसई प्रखंड प्रभारी अनूप लकड़ा एवं ग्राम सभा जिलास्तरीय मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को आमन्त्रित किया गया।बैठक में सर्वप्रथम लोगो को निःशुल्क मास्क बांटा गया एवं वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया।इस अवसर पर अनूप लकड़ा ने कहा कि जंगलों की रक्षा करना हमारे जिंदगी की रक्षा करने के बराबर है इसलिए आप वन्य निवासियों एवं ग्राम निवासियों का फर्ज बनता है कि अवैध रूप से पेड़ों की कटाई को रोकना होगा तथा जंगल में विचरण करने वाले जीव जंतुओं का भी रक्षा करना होगा। क्योंकि प्रकृति को बचाने के लिए जंगलों का होना आवश्यकहै।

जंगलों से हमारी संस्कृति है जंगलों के पेड़ पौधों एवं जंगली जीव जंतुओं से हमारा रिश्ता है इनके आधार पर हमारा नाम,गोत्र,गीत संगीत भी है। इस अवसर पर खुशीराम कुमार ने कहा कि ग्राम सभा की एकता से ही गाँव की सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।अब लोगों को ग्राम सभा के सभी अधिकारों को जानना होगा।ग्राम सभा का अधिकार वनाधिकार कानून 2006,पेसा कानून 1996,झारखंड पंचायती राज जैसे कानूनों में ग्राम सभा को अधिकार है।इस लिए अब हमें जागरूक होना होगा और अपने हक और अधिकार को बढ़चढ़ लेना है।इस बैठक में रामु मेहर, हरिचंद मेहर, मनोज मेहर, बहुरण मेहर, मुनु मेहर, माइकेल खड़िया, नुएल खड़िया, फ़िल्मोंन टेटे, विश्नाथ ग्वाला, बिरासमणि देवी फुलवा देवी, जेम्स केरकेट्टा, सुंदरा देवी, बिरसेन केरकेट्टा, संदीप केरकेट्टा, सुधीर सोरेंग बिदुरनाथ मांझी, लालदेव मांझी, रजत टेटे एवं राफेल कुल्लू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment