ठेठईटांगर: जामपानी पल्ली में सलंगापोस भिखारिएट अन्तर्गत भिखारिएट स्तरीय क्रिसमस गैदरिगं महोत्सव शनिवार को मनाया गया। इस महोत्सव में सलंगापोस भिखारिएट के सभी काथलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ, क्रूसवीर एवं सभी ख्रिस्तीय विश्वसी भाई बहनों की सहभागिता रही है। इस महोत्सव में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कन्डुलना जी को विशेष आमंत्रित किया गया। इस महोत्सव की शुरुआत डीन फादर थोमस सोरेंग द्वारा मिस्सा पूजन विधि कर चरनी को पवित्र जल छिड़काव कर अशिष दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा- मनुष्य अध्यात्मिक शक्ति से भरकर अपने जीवन का संचालन करें। जो दूसरों के कल्याण के लिए शांति और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है। प्रभु येशु ने यह सिद्ध कर दिया कि मानव जीवन कितना सुन्दर है और यही सुन्दरता हर व्यक्ति अपने जन्म में ईश्वर के द्वारा प्राप्त करता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कन्डुलना ने कहा आज के इस ख्रीस्त मिलन समारोह के लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ। क्रिसमस का पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। हमारे लिए येशु मसीह संसार का उध्दार करने स्वर्ग छोड़ कर पृथ्वी पर आए थे। सही मायने में क्रिसमस तब होगा, जब हम येशु मसीह को अपने मन-दिल में बसायेंगे और दूसरों की हमेशा मदद करेंगे।उद्धाटन के बाद क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति की गई। वही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सातों पल्ली के पल्ली पुरोहित सहायक पुरोहित, धर्म बहने,7 पल्ली के और सभी मण्डली के प्रचारक गण,कैथोलिक सभा के सदस्य गण, महिला संघ के समिति गण, युवा संघ के कमिटी और ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थें l
