मुड़ीया चर्च में एवं कुरडेग चर्च में धूमधाम से मना क्रिसमस गैदरिंग, क्रिसमस गीतों पर झूमे लोग

सिमडेगा :-सदर प्रखंड के मुड़ीया चर्च में एवं कुरडेग केंदूटोली में पारिस स्तरीय क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। दोनों ही स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उनके साथ जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी शामिल हुई। मुड़िया चर्च में फादर सुशील गुड़िया,फादर सुमन कुल्लू के द्वारा पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया। जबकि कुरडेग चर्च में फादर सुनील तिर्की,फादर बिपिन सोरेंग, फादर अभिनाश टोप्पो,फादर अमृत ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया। मौके पर चरणी में आशीष जल का छिड़काव भी किया गया। अपने संदेश में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सच्चाई व मानव सेवा करने के लिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रभु ने दुख भोग कर जिस तरह मानव की सेवा की थी, उसी प्रकार हम सभी को भी आगे आना होगा। विधायक ने कहा कि बालक यीशु के आगमन के खुशी में क्रिसमस गैदरिंग समारोह होता है। क्रिसमस का पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। लोगों को जीने का तरीका सिखाता है। विधायक ने ख्रीस्तीय विश्वासियों से प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मुड़िया चर्च में आयोजित कार्यक्रम में उप प्रमुख सिलबेस्टर बाघवर,उर्मिला केरकेट्टा, सिस्टर सुषमा कुजूर,सिस्टर ज्योति,सिस्टर ब्यात्रिष, सिस्टर मुकुल, मुखिया दुर्गा मुंडा, पूर्व मुखिया मुक्ता तिर्की, मरियानुस डुंगडुंग सहित काफी संख्या में मसीही धर्मावलम्बी उपस्थित थे। जबकि कुरडेग चर्च में आयोजित कार्यक्रम मे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो, ब्रदर आनद,ब्रदर संदीप,ब्रदर निरल लकड़ा,ब्रदर अमित,सिस्टर निर्मला,सिस्टर रश्मि,सिस्टर दिव्य,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की,20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो,पीटर खाखा,एड्रेरियाश लकड़ा,रॉबर्ट लकड़ा,टेलेशफोर टोप्पो,मिखायेल मिंज,जोसेफ तिग्गा,अगस्टिन कुजूर,नवल जोसेफ,संदीप लकड़ा,संदीप खेस,ललित कांडुलना,,जोंशन बेक, प्रिंसी लकड़ा,उर्मिला केरकेट्टा, ज्ञान कुजूर,आदि भारी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल थे।
प्रभु येसु के विचारों को धारण कर संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है: जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि क्रिसमस का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हम सबको मिलकर इसका आनंद लेना चाहिए और प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु का जीवन ही त्याग और परोपकार का संदेश देता है। उनके विचारों को धारण कर संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है।