सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने किया कार्य समिति बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के संगठन की रीढ़ है। महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताने का कार्यक्रम क्योंकि एक महिला कार्यकर्ता ही है, जो घर के अंदर तक जाकर अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की महिला मोर्चा मंडल स्तर तक बैठक कर संगठन को मजबूत करें एवं महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें । भाजपा जिला प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा आम जनता महिलाओं पिछड़ों आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। सभी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर इसका लाभ एक-एक जनता को दिलाईये और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को फिर से देश हित में राज्य और धर्म हित में प्रधानमंत्री बनकर राष्ट्र को मजबूत करें।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, महिला मोर्चा जिला प्रभारी अर्चना सिंह ,जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, श्रद्धानंद बेसरा, फुलसुंदरी देवी, रेणु पूरी ,हंसा रानी ,पिंकी प्रसाद, सीखा अग्रवाल, भगवती देवी, फुलन्ति कुमारी ,लक्ष्मी बड़ाईक, जयंती देवी ,किरणमाला देवी रीना देवी ,रागिनी राज ,सुरबाला नाग ,तारामणि देवी, सुनीता देवी ,गीता देवी, मौजूद थे।
