राज्य में संवैधानिक संकट, मुख्यमंत्री को अविलंब बर्खास्त करें राज्यपाल-जिलाध्यक्ष

सिमडेगा- हेमंत सरकार की 4 वर्षों की नाकामियों वादा खिलाफी एव राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट ध्वस्त विधि व्यवस्था के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को आक्रोश प्रदर्शन किया।आक्रोश प्रदर्शन नगर भवन से कचहरी होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप होते हुए पुनः नगर भवन पहुंची।आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की ।आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा हेमंत सरकार के 4 वर्षों की नाकामियों वादा खिलाफी ने आम जनता, युवा ,महिला, किसान, दलित आदिवासी सभी वर्गों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है ।आए दिन हत्या, लूट ,अपहरण ,बलात्कार, चोरी डकैती की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है। मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ईडी के सवालों का सामना वह नहीं कर सकते हैं।आक्रोश प्रदर्शन के जिला संयोजक श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, भ्रष्टाचार के कारनामों के बीच राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के संरक्षण और संवर्धन के गंभीर आरोप लग रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई में स्वयं मुख्यमंत्री घिरे हैं ऐसी सरकार का बर्खास्त हो जाना ही राज्य के लिए हितकर है।आक्रोश प्रदर्शन के जिला सहसंयोजक राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि राज्य में खनिज बालू ,पत्थर, जमीन की लूट के साथ अब तो आजाद भारत के सबसे बड़े कैश कांड का गवाह झारखंड बन गया है। सत्ताधारी संगठन के कारनामों ने राज्य को कलंकित और शर्मशार किया है, मुख्यमंत्री कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी राज्य के इन हालातो पर लगातार सजक प्रहरी की भांति अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है, ऐसे भ्रष्टाचार रूपी सरकार को अभिलंब बर्खास्त कर देनी चाहिए।कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौपा।
मौके पर जिला महामंत्री दीपक पुरी, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैकरा ,सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, रामविलास बड़ाईक, पिंकी प्रसाद ,नंदिनी दास, अजय सिंह, शशि दास ,अनिरुद्ध सिंह ,बसंत नारायण मांझी ,मुकेश श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, सत्यनारायण प्रसाद ,नवीन सिंह, मानकीलाल ,कृष्णकांत सिंह, हंसा रानी, पुष्पा देवी सानिया देवी ,दीपिका कुमारी, शिखा अग्रवाल, कमला कुमारी ,रुक्मिणी देवी ,कंचन रानी एक्का ,सुभाष महतो, अनूप प्रसाद, तपेश्वर साहू ,विजय कुमार महतो ,दीप नारायण दास ,मोतीलाल सिंह, बुलेश्वर प्रसाद, रविन्द्र बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।