सिमडेगा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 2 एवं 3 में स्व अटल बिहारी वाजपेई विचार मंच के द्वारा ठाकुर टोली के हरिजन टोली ढेबर ग्राम में जरूरतमंद असहाय वृद्ध लोगों के बीच पुर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के नेतृत्व में मंच के अध्यक्ष की उपस्थिति में कंबल का वितरण किया गया तथा श्री बेसरा ने लोगों को अटल जी के विषय में कहा कि 25 दिसंबर को श्रध्देय स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सम्पूर्ण देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्व अटल बिहारी वाजपेई को खास कर इसलिए भी याद किया जाता है, कि उनके प्रधानमंत्री काल में झारखंड राज्य को अलग राज्य बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी और उन्हीं के प्रयास से संभव हुआ।श्रध्देय स्व अटल बिहारी वाजपेई विचार मंच के अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वर्ष श्रध्देय स्व अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर मंच के माध्यम से गरीब असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण कर उस महान आत्मा को याद किया जाता है।जिनके बताए मार्ग दर्शन से देश दिन बा दिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मौके पर नगर उपाध्यक्ष चंदन कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता फणी भुषण साहा सुभाष महतो एवं ढेबर ग्राम बस्ती के लोग उपस्थिति थे।
