बानो -प्रखण्ड के डुमरिया पंचायत के उरमु पहान टोली से बहमनी भुइयाँ व गेनमेर पंचायत के चाँदसाय आंगनबाड़ी केंद्र के लिये रेशमा केरकेट्टा का आंगनवाड़ी सेविका के रूप में चयन किया गया।नव चयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिये। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह चयन अस्थायी है।सरकार द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा उरमु पहान टोली में चयन के लिये दो व्यक्ति थे परंतु बहमनी भुइयां की अहर्ता अधिक होने के कारण उसका चयन किया गया।वहीं गेनमेर पंचायत के चाँदसाय केंद्र के लिये रेशमा केरकेट्टा का निर्विरोध चयन किया गया।

जिला परिषद बिरजो कंडुलना ने कहा नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका सेवा भाव से गाँव मे अपना कार्य करें।हमे खुशी हुई कि गाँव की दो महिलाओं को अपने गाँव मे रोजगार मिला मौके पर महिला सुपरवाइजर संगीता देवी ,हीरालाल साहू व पंचायत के मुखिया व ग्रामीण उपस्थित थे।