बूथ स्तर तक संगठन करें मजबूत लोकसभा चुनाव में करेंगे फतह हासिल:एनोस एक्का

कुरडेग: झारखंड पार्टी की ओर से गुरुवार को कुरडेग के माइकल किंडो स्टेडियम में संघटनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पूर्व मंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया जिसके बाद बैठक शुरू हुई। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा वर्तमान हालात राज्य की किसी से छुपा हुआ नहीं है ,जिस प्रकार यहां के जनप्रतिनिधि मंत्री पद के लालसा में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भूलकर सिर्फ भोग विलास में व्यस्त हैं इसका आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी। इस क्षेत्र के लोगों ने जिस उम्मीदवार विश्वास के साथ चुनाव में जीता कर भेजा  था उसके विपरीत कार्य हो रहे हैं। आज क्षेत्र में कई प्रकार की समस्या है लेकिन उसे सुनने वाला कोई नहीं है ऐसे में झारखंड पार्टी को लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं क्योंकि राष्ट्रीय पार्टी हमेशा धर्म के नाम पर वोट लेकर लोगों को बरगलाने का काम करती है लेकिन झारखंड पार्टी सेवा के बदले में उनसे उनका आशीर्वाद मांगती है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां पर कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मान पार्टी देता है और कार्यकर्ता के बल पर ही आने वाला लोकसभा चुनाव को हम फतह हासिल करेंगे। पुराने प्रखंड समिति के सभी लोगों को बूथ स्तर तक समिति का गठन करते हुए संगठन मजबूत करने की बात कही जिससे कि लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव दोनों में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार का जीत दर्ज हो।मौके पर अमन खेस सेंटर ठाकुर,आशीष सिंह,रवि बडईक रसाल खालखो,बिनोद बारला, अजित किंडो, ज़ीशान फ़िरदौस खान,सूरजन नायक,किशोर बारला, मोहन राम नायक, सकीम अंसारी, नागेश्वर पासी, समीउल्लाह खान, उमेश प्रधान, प्रवीण साय,तारा प्रशांत तिर्की, सुजीत तिर्की, पवन बेक, अरविन्द भेंगरा,फिनियान तिर्की, विकास बड़ाइक,सरफ़राज़ अंसारी, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment