राजनीति का धर्म मानव सेवा और समस्याओ का समाधान है: एनोस एक्का

जिले के विकास के लिए धर्म की राजनीति नहीं, राजनीति को धर्म के साथ निभाने वाले लोगों का साथ चाहिए। कांग्रेस और भाजपा धर्म के नाम पर जहर घोलने का काम करते है। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का बांसजोर, प्रखंड के खम्हनडांड में आयोजित पार्टी मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कहा कि राजनीति का धर्म लोगों की सेवा करना होता है। लोगों की हर परेशानियों को दूर करना होता है लेकिन स्थानीय विधायक समस्या का समाधान नहीं कर सिर्फ धर्म की बात कहकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे है। एनोस एक्का ने कहा कि ईश्वर से बड़ा संसार में कुछ भी नहीं है और ईश्वर सर्वशक्तिमान है। ऐसे में धर्म खतरे में कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि झापा ने काम करके दिखाया है और आगे भी काम करेगी। आगामी चुनाव में झापा का साथ देने की बात कही। कार्यक्रम में संदेश एक्का, मतियस बागे, आईरिन एक्का, जिप सदस्य अनिता सोरेंग, आदम, निकोलसन कोंगाड़ी, अनिल कुल्लू, विमला बागे आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए काम करने वाले नेता को जनता का नौकर चुनने की बात कही। संदेश एक्का ने युवाओं से जागरूक होकर राजनिति में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में पंकज एक्का, भोला दास, बंजरग साहु, अमित बागे सहित कई झापा नेता और समर्थक उपस्थित थे।

कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष ने थामा झापा का दामन

झापा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार साहु अपने समर्थको के साथ झापा का दामन थामा। मौके पर सुनील साहु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ ठगने का काम करती है, लोगों की समस्या से कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है। सभी लोगो का पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और जिलाध्यक्ष मतियस बागे ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment