राज्य में हो रहे लगातार महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार लूट हत्या के खिलाफ राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कोलेबिरा:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा कोलेबिरा में झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाइक के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जनजाति समाज तथा झारखंडी सदान समाज की महिलाओं बेटियों पर लगातार हो रहे सामूहिक बलात्कार हत्या लूट एवं राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाने के कारण राज्य में उत्पन्न अराजक स्थिति के संबंध में महामहिम राज्यपाल झारखंड प्रदेश के नाम अंचल के बड़ा बाबू उपेंद्र कुमार बैठा को ज्ञापन सौंपा गया |इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कोलेबिरा प्रखंड के हम सभी ग्रामीण कार्यकर्ता राज्य सरकार के राज्य सरकार के कोरोना लॉकडाउन के समस्त दिशानिर्देशों को अनुपालन करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन पत्र द्वारा अवगत कराना चाहते हैं कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में राजभर में लगातार संगीन आपराधिक घटनाएं अनुसूचित जनजाति आम झारखंडी सदान समाज के लोगों महिलाओं नाबालिक योवतियों पर सामूहिक बलात्कार हत्या तथा सरकार पुलिस प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण राज के संपूर्ण कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है अपराधिक समूह अपराधियों को सरकार प्रशासन का कोई भय नहीं है चारों ओर आपराधिक तत्वों का बोलबाला है राज में नक्सलियों की समांतर सरकार स्थापित होने लगी है इनके द्वारा विकास कार्यों में रोड़े अटकाए जाने लगे हैं |अपराधी निर्भय होकर लोगों की हत्या कर रहे हैं| इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं नाबालिगों पर बलात्कार हत्या की घटनाएं एकाएक बढ़ गई है| और बढ़ती ही जा रही है यह सरकार के शासनकाल में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री भुनेश्वर तिर्की किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनेश्वर बिल्हौर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री निजामुद्दीन अहमद रोहित कुमार साहू दीपक चिक बड़ाइक सहदेव बड़ाइक शांतिमुन्नी देवी सुरेश टोप्पो रूपलाल महतो आदि उपस्थित थें

Related posts

Leave a Comment