भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बेटी के गांव आने पर किया गया स्वागत

बानो -भारतीय महिला अंडर 16 फुटबॉल खिलाड़ी बेटी का घर आने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया ।महिला फुटबॉल खिलाड़ी हेलगढ़ा निवासी शौलिना डांग के बानो पहुंचने पर स्वागत किया गया।भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति सदस्यों ने महिला फुटबॉल खिलाड़ी शौलिना डांग का स्वागत बुके देकर किया।इससे पूर्व महिला खिलाड़ी ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।मालुम हो कि शौलिना डांग बंगलादेश मे अंडर 16 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सदस्य रह चुकी है तथा  खेलो इडिया मे  अपने खेल का जौहर दिखाया था।बानो पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया स्वागत करने में भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के प्रदीप सिंह, संतोष साहू, मोहम्मद साबिर, विक्की मेहता, मो दानिश   आदि  लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment