सिमडेगा:01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर बंगलुरु में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए सिमडेगा जिला के 08 महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे,संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी,दीपिका सोरेंग ,और महिमा टेटे जो हॉकी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किए थे एवम प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग जो हॉकी बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व किए थे जिनकों आमंत्रित किया गया है।इन 8 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही बैंगलोर में ही है।इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित 14वें हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।सीनियर महिला टीम के लिए आमंत्रित सलीमा टेटे,संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग सिमडेगा जिला की है ।साई रांची के सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एकसिलेंसी सेंटर कोलकोता में हो गया है। इसलिए झारखंड के कई खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का प्रतिनिधित्व करते है ।सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड के नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो कुल 06 को आमंत्रित किया गया है।सीनियर कैंप के लिए आमंत्रित 10 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे, संगीता कुमारी,सोनल मिंज,दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत है जब कि चार खिलाड़ी महिमा टेटे अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग अभी एकलवय रांची और साई कोलकाता में प्रशिक्षण ले रहे है।सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ , डीएसओ प्रवीण कुमार, मनोज कोणबेगी, पंखरासियुस्स टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा,वेद प्रकाश, एलसन किड़ो, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की,कुनूल भेंगरा, दिव्य डुंगडुंग,राहुल मिंज, बिनोद कुल्लू, टिंटूस बड़ा, पौलूस बागे, बेनेदिक कुजूर, रेणुका सोरेंग ,सुभील मिंज ,सहित हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड,खेल विभाग एवं साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
