सिमडेगा शहरी क्षेत्र एवं सदर प्रखंड में चलाया गया कोविड-19 टिकाकरण महा अभियान

सिमडेगा: सिमडेगा जिला प्रशासन वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रसार को अंकुश लगाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है इसी को लेकर शनिवार को सिमडेगा शहर क्षेत्र एवं सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में टीकाकरण महा अभियान चलाया उक्त टीकाकरण महाअभियान के लिए विशेष टीम का गठन करते हुए गांव गांव चौक चौराहे पर नियुक्ति कर छूटे हुए लोगों को चयनित करते हुए कोविड-19 वैक्सीन की डोज दिलाई गई शनिवार को जिले में रिकार्ड स्तर पर वैक्सीनेशन के कार्य हुए।स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का एक टीम वर्क कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान में देखने को मिला शनिवार की सुबह छह बजे से हीं प्रशासनिक अधिकारियों की गाडी सडको पर दौड़ने लगी ।उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा की निगरानी में एक साथ नगर और सदर प्रखण्ड अन्तर्गत टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत 3747 टीकाकरण किया गया वहीं नगर परिषद् क्षेत्र अन्तर्गत 2959 कुल 6707 लोगों का टीकाकरण कर एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड बनाया गया। महा अभियान टीम में अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, सदर अस्पताल नोडल पदाधिकारी प्रिन्स गोडविन कुजूर, बीडीओ अजय कुमार रजक, सीओ प्रताप मिंज, सदर प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, नगर परिषद् के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, मुखिया, पीडीएस डीलर, पंचायत सेवक, जनसेवक, एनजीओ के प्रतिनिधि, मनरेगा कर्मी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, मेट, कृषि मित्र व अन्य शामिल थे।उप विकास आयुक्त ने महा अभियान के सफल क्रियान्वयन की दिशा में डोर टू डोर यथा – पुरनापानी, खैरनटोली, गोसाईं टोली, भट्ठीटोली, मैना बेड़ा में जाकर कैम्प का निरीक्षण किया। वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार दूसरे क्षेत्र में कैम्प का निरीक्षण करते हुए अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य किया। उपविकास आयुक्त ने महा अभियान टीम को धन्यवाद दिया कहा कि टीम भावनों से सामुहिक रूप से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इधर शहरी क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवियों ने भी वैक्सीनेशन कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जहां पर विशेष रूप से अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों के द्वारा भी अभियान चलाया गया और लोगों को चयनित करते हुए कैंप तक लाकर टिका दिलाने में सहयोग की।

Related posts

Leave a Comment