गुमला में विहिप द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान जोरों पर

गुमला:गुमला जिला मे विश्व हिन्दु परिषद धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान सघन रुप से चलाया है। विदित हो कि विहिप केंद्रीय योजनानुसार विहिप की धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम 15 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत, गांव, नगर और वार्डों में करने की योजना है। सभी प्रखंडों से पांच प्रमुख पदाधिकारियों को संग्रहकर्ता के रूप में चयनित कर सभी प्रखंडों में संभावित समर्पण कर्ता की सूची बनाकर प्रखंड पालक, जो प्रखंड के जमाकर्ता भी होंगे। जिनकी देखरेख में प्रतिदिन जमा राशि बैंक खाते में जमा किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस महाअभियान को विहिप के सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री माननीय रंगनाथ महतो जी ने कहा देश में हिंदू समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। और आगे बढ़ते रहने के लिए इन चुनौतियों का जवाब देना आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी विरासत को बचाना है। जिला में चल रहे अवैध रूप से धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी पर रोक लगाने हेतु संगठन को मजबूत होना अति आवश्यक है और इसमें संगठन को आर्थिक रूप से भी मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने हिन्दू समाज से वर्ष में एकबार बढ़ चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। अभियान में उपस्थित प्रमुख रूप से प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो जी, जिला मंत्री केशवचंद्र साय जी, पूर्णकालिक भिखेश्वर नागमणि जी, सह मंत्री मनोज वर्मा जी, जिला संयोजक मुकेश सिंह जी, गुमला संयोजक रवि नायक, रोहित खंडेलवाल मीडिया प्रभारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment