बानो :कोलेबिरा के लचरागढ़ में श्री शिव शक्ति महिला मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम के दुसरे दिन कलश स्थापना ,अधिवास व नामकरण के साथ अंखड हरि कीर्तन आरंभ किया गया.अंखड हरि कीर्तन लचरागढ़,बोरसलोया,बानो बड़केतुङ्गा सहित उड़ीसा के कीर्तन मंडली ने भाग लिया। पुरोहित के रूप पंडित भारतु दुबे प्रदीप पांडा और रंजीत पांडा शामिल हैं।यजमान के रूप में गाजी साहू और रुक्मणी देवी शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय साव,टोनी अग्रवाल ,नंदिनी देवी ,गोवर्धन दास ,आशुतोष कुमार, विनय अग्रवाल ,जगन्नाथ पांडा दुर्योधन सोनी ,धनंजय सोनी,संजय मिश्रा,संजय द्विवेदी,सुरेश दिवेदी के अलावा श्री शिव शक्ति महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे.सात अप्रैल को नगर भ्रमण और पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय अखंड हरी कीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

46