अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के मतदान केंद्र हॉकी बूथ  में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

सिमडेगा:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 13 मई 2024 के कुनव में सिमडेगा  जिला का मतदान शत प्रतिशत हो जिसके  लिए जिला प्रशासन सिमडेगा स्वीप कोषांग के साथ हॉकी सिमडेगा भी लगातार जागरूकता अभियान चलाकर प्रयासरत है। जिसके तहत हॉकी सिमडेगा ने आज देश को कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के मतदान केंद्र हॉकी बूथ (आर सी उत्क्रमित मध्य विद्यालय करंगागुड़ी मतदाता जागरूकता अभियान शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। जिस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के माता पिता और अभिभावक गण तथा  नव प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी  ने उपस्थित हॉकी खिलाड़ियों के अभिभावकों को बतलाया कि  इस विद्यालय परिसर में हॉकी के गुर सीखकर आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे है और कई दर्जन खिलाड़ी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे है इसलिए निर्वाचन विभाग ने इस बूथ का नामकरण हॉकी बूथ किया है साथ ही उन्होंने  कहा कि जिस तरह इस परिसर से खेलकर  आपके बेटे बेटियां देश विदेश में जिला का नाम रोशन कर रही है उसी प्रकार आपलोग भी इस परिषर में स्थित मतदान केंद्र हॉकी बूथ में शत प्रतिशत मतदान देकर एक नया इतिहास बनाते हुए हॉकी बूथ कारगागुड़ी का नाम शतप्रतिशत मतदान के लिए भी समस्त देश में ऊंचा करे। उपस्थित नव प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों को भी उन्होंने ने कहा कि आज इस गांव की सह इस विद्यालय के पूर्व प्रशिक्षु  तीन हॉकी खिलाड़ियों संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग तथा इसी  जिला की सलीमा टेटेभारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान एवम महिमा टेटे को इस लोकसभा चुनाव का आइकॉन बनाया गया है उनका बैनर पोस्टर से पूरा जिला पटा हुआ है आप भी उन्ही की तरह मेहनत करेंगे तो आने वाले दिन में आपका भी उन्ही की तरह पूरे देश में बैनर पोस्टर लगेगा साथ ही  आपलोग अपने माता पिता और आस पड़ोस के लोगो को 13 मई को मतदान केंद्र में मतदान केंद्र में जरूर भेजेंगे और कहेंगे कि हमलोग के हॉकी बूथ के जरूर वोट कीजिए।

 इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने शपथ लिया कि 13 मई 2024  लोकसभा चुनाव में हम पहले करेंगे अपना मतदान फिर करेंगे बाकी काम एवम आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए गोल करना जरूरी है लोकतंत्र को जिताने के लिए वोट करना जरूरी है।।पहली बार मतदान करने के लिए उत्सुक अमृता मिंज ने सभी को शपथ दिलाई। हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी ने भी मतदान के लिए उत्साह वर्धन किया।इस कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के पंखरासियुस टोप्पो,सुनील तिर्की, करिश्मा परवार,कमलेश्वर मांझी,मनोज कोणबेगी, कोच  सुभिला मिंज, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवम शिक्षक गण, खिलाड़ियों के अभिभावक टिनटस बड़ा, जेवियर सोरेंग, सेतुवन मांझी, प्रताप मांझी, बिलियम कुल्लू, क्लारा डुंगडुंग,ज्योति कुल्लू,शांति डुंगडुंग, सरोज कुल्लू,बर्नाडेथ कुल्लू,जुलेता सोरेंग,गीता सोरेंग ,बिब्याना डुंगडुंग इत्यादि सहित इस मतदान केंद्र सभी 09 बस्ती के कोई ना कोई प्रतिनिधि और डे बोर्डिंग के प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment