कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच झापा के प्रधान जिला महासचिव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई बड़े पदधारियों ने फुल माला पहनाकर पार्टी में सभी का किया स्वागत

गुमला:– झापा के गुमला जिला के प्रधान महासचिव खुर्शीद आलम सहित पालकोट प्रखंड के कई झापा कार्यकर्ताओं रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच झापा को छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी का सदस्यिता ग्रहण किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यवक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक भूषण बाड़ा ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले झापा कार्यकर्ताओं में अंजुमन इस्लामिया गुमला के पूर्व अध्यक्ष इरसाद खान बबलू, मो शाहिद, मुर्तुजा आलम, , सुहैब आलम, मकसूद आलम, आफताब अंसारी, समीउल्लाह खलीफा, तौफीक खान, इम्तियाज खान आदि शामिल है। झापा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही पालकोट प्रखंड सहित गुमला जिला से झापा का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद झापा के पूर्व प्रधान महासचिव खुर्शीद आलम ने कहा कि झापा भाजपा की बी टीम है। झापा के प्रत्यासी हर चुनाव भाजपा के ईशारे पर लड़ती है। इस कारण वे लोग झापा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। खुर्शीद आलम ने कहा कि झापा का अस्तित्व अब समाप्त हो गया है। झापा के नेता एवं कार्यकर्ता सिर्फ अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए काम करते हैं अथवा चुनाव लड़ते हैं। लोगों को झापा से दूरी बनाने की जरुरत है। मौके पर कांग्रेस के गुमला जिलाध्यक्ष चैतू उरांव भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment