कुरडेग : प्रखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार समग्र शिक्षा अन्तगर्त बीआरसी कुरडेग के तत्वाधान में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारंभ आरसी बालक मध्य वि मैदान में किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ ठाकुर गौरीशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है।खेल में हार जीत का महत्व उतना नहीं है जितना की जीवन में खेल का महत्व है। जीवन को स्वस्थ्य रखने के लिए खेल जरूरी है।आप स्वास्थ्य हैं तो हर कार्य कर सकते हैं।पढ़ाई में भी मन लगेगा।आप स्वास्थ्य रहेंगे तब ही एक स्वास्थ्य एवं स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।खेल को हमेशा खेल भावना एवं प्रतिद्वन्दी से प्रतिद्वन्दी के रूप में खेलना चाहिए।वहीं जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल जरूरी है।ऐसे खेलों से ही विद्यार्थियों को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आज सिमडेगा जिला की बेटियां खेल में देश दुनिया में परचम लहरा रहीं हैं।

खेल के पहला दिन फुटबॉल,हॉकी,कबड्डी एवं खोखो का खेल हुआ।मौके पर फा विपिन किशाेर सोरेंग,फा रंजीत डुंगडुंग श्रवण बड़ाईक रामावतार जयसवाल,दिनेश महतो,रूबी बाई,रेखा कुमारी,अमोन कुल्लू इन्दुमति टोप्पो आदि उपस्थित थे।