चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में चक्रवात ‘फेंगल’ ने क्षेत्र में बारिश की आशंका और दिनभर बादलों का डेरा डाल रखा है। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे, जिससे किसानों की फसल कटाई में रुकावट आई है। बारिश के कारण फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।स्थानीय किसान इस मौसम की मार से चिंतित हैं, क्योंकि उनकी मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो सकती हैं, और इससे कृषि अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।इस स्थिति के बीच, सड़कें सुनसान हैं और लोग घरों में कैद हैं। प्रशासन ने लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इस चक्रवात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, और अब सभी की निगाहें मौसम की स्थिति पर टिकी हुई हैं।
