कोलेबिरा:सरना धर्मीयों द्वारा प्रार्थना सभा एवं झंडा गडी का आयोजन किया

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत एडेगा पंचायत के पोगलोया प्रश्न टोली में सरना धर्मीयों द्वारा सरना प्रार्थना सभा सह झंडा गडी का 6वॉ स्थापना दिवस पारंपरिक रीति रिवाज से आयोजन किया गया ! सरना स्थल में धर्म गुरू राम मुंडा की अगुवाई में सरना मॉ की पूजा अर्चना की गई!और वार्षिक झंडा बदलकर जल अर्पण किया गया! वहीं विभिन्न भागों से पहुंचे सरना स्थल के लोगों के द्वारा समूहिक रूप से भजन पूजन अर्चन किया गया! इस दौरान प्रवचन का आयोजन किया गया! और अपने ईष्ट देव सिंग बोंगा को खीचडी का भोग लगाया गया और नारियल, फल फूल भी चढाया गया! आदिवासी विकास समिति पोगलोया द्वारा पहान पुजार महतो पनभरा सहित विभिन्न गांवो से पहुंचे सरना समाज अगुवाओं को गमछा दे कर सम्मानित किया गया! पोगलोया सरना समाज के धर्म गुरू राम मुंडा ने बताया कि सरना धर्म मानने वाले आज भटकते जा रहे हैं दुसरे धर्म आपना रहे हैं! हमें हमारे धर्म की रक्षा करनी है! हम वर्ष में एक बार सरना झंडा को विशेष रूप से इष्ट देव सिंग बोंगा की पूजा अर्चना के बाद घर घर सरना झंडी गाडते है और पुराने सरना झंडा बदते हैं !इष्ट देव सिंग बोंगा मॉ सरना से गांव घर जीव जन्तु पशु पक्षी खेती बारी में सुख शांति बनाए रखने के लिए पूजा अर्चना करते हैं! हमारे पूर्वज आदि काल से सरना धर्म मानते आ रहे हैं! हम सभी मिलकर सरना धर्म को रक्षा करेगें! मौके पर सरना सागोम समिति के अध्यक्ष संतोष मुंडा, राम मुंडा, गुजरू मुंडा, चरण मुंडा, संदीप मुंडा, पुषा मुंडा, झमन मुंडा, चंदू मुंडा ,लछमन मुंडा, बुधवा मुंडा, झोगो मुंडा, जुनास मुंडा, एवं ग्रामीण मौजूद थे!

Related posts

Leave a Comment