सब जूनियर राष्ट्रीय महिला एवम पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए सिमडेगा में 12 एवं 13 मार्च से ट्रायल प्रारम्भ

सिमडेगा: 12वी हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला एवम पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022के लिए झाखंड महिला हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल दिनाक 12 दिन शनिवार को पूर्वाह्नन 10 बजे से तथा 12वी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 सबजुनियर पुरुष के लिए खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल दिनाक 13 मार्च दिन रविवार को पूर्वाहन 09 बजे ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगी।इस खुली चयन ट्रायल में झारखंड के वैसे कोई भी महिला पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनकी जन्म तिथि 01जनवरी 2006 एवम उसके बाद हुई हो । हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि खुली चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड ,पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र,विद्यालय या कॉलेज में अध्यन कर रहे हो तो मैट्रिक या इंटर का मार्गशीट मूल एवम छायाप्रति तथा कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र लाना अति आवश्यक है। जो भी खिलाड़ी पूर्व से निबंधित नही है वे हॉकी इंडिया के https://muportal.hockeyindia.org/ पोर्टल से अपना निबंधन ट्रायल से पहले खुद से कर ले।उन्होंने बताया कि सभी को मास्क लगाना भी अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मोबाइल न.9576252811 या हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के मोबाइल नम्बर 09973839163से संपर्क कर सकते है।

Related posts

One Thought to “सब जूनियर राष्ट्रीय महिला एवम पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए सिमडेगा में 12 एवं 13 मार्च से ट्रायल प्रारम्भ”

  1. Great web site you have here.. It’s hard to find high quality writing like yours nowadays. I seriously appreciate individuals like you! Take care!!

Leave a Comment