डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल,कहा भाजपा ही कर सकती है क्षेत्र का विकास

सिमडेगा:सिमडेगा विधानसभा के वीरू मंडल अंतर्गत तामड़ा कांग्रेस के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की कांग्रेस एवं झामुमो से झारखंड के आदिवासी एवं मूल निवासियों का मोहभंग हो रहा है आने वाले चुनाव में इन दोनों दलों का सूपड़ा साफ होना तय है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीराराम ने भाजपा ज्वाइन करने वाले सदस्यों का स्वागत करते हैं कहां कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी नहीं परिवार है यहां बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में विकास कार्य शून्य है कांग्रेस के पास ना सरकार चलाने का नियत है और ना ही नीति झारखंड और इस क्षेत्र का अगर कोई विकास कर सकता है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है अब हम लोग जी जान लगाकर आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएंगे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनीष केसरी रतन सिंह राजा केसरी संतोष साहू शंकर मुंडा अनूप साहू दिनेश साहू रवि रजक अंकुर केसरी राहुल केसरी छोटे लाल नायक धनंजय बैठा मनोज केसरी भूषण साहू सुखदेव प्रधान राहुल केसरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह किसान मोर्चा के जिला प्रभारी जितेंद्र गुप्ता संजय मंडल दुर्ग विजयसिंह देव वीरू मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा राहुल कैथवार सुमंत शर्मा अनूप प्रसाद तुलसी साहू वालकेश्वर सिंह गणेश साहू राहुल मिश्रा राजकुमार निरंजन पूरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment