उपायुक्त सिमडेगा आर रॉनीटा ने किया सदर अस्पताल सिमडेगा का निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर रॉनीटा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा कक्ष सहित महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की पंजी की जांच की। उपायुक्त ने कुपोषण उपचार केन्द्र का निरीक्षण किया, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य उपचार का जायजा लिया। सदर अस्पताल के सिफ्टवार चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली। उन्होने अस्पताल निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई का जायजा लिया साथ हीं सिफ्टवार सफाई कर्मियों से अस्पताल की साफ-सफाई सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डॉक्टर रूम सहित ओपीडी सेवा की जानकारी ली। आईसीयू कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष, ऑक्सीजन प्लान सहित सदर अस्पताल के भोजनालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावे उन्होने सदर अस्पताल निरीक्षण के क्रम में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। सदर अस्पताल निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment