राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम सिमडेगा से रवाना

सिमडेगा:आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड जूनियर महिला टीम रविवार को सिमडेगा से काकीनाडा के लिए रवाना हुई।हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ,प्रतिमा बारवा, एवम प्रतिमा तिर्की ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर सिमडेगा से विदा  किया। जूनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का पिछले 5 मार्च से सिमडेगा में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। जिसे मनोज कोनबेगी और प्रतिमा बरवा संयुक्त रुप से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे। शनिवार को टीम की घोषणा की गई और रविवार को हॉकी कोच तारिणी की अगुवाई में टीम रवाना हुई। झारखंड टीम पूल बी में हॉकी असम और हॉकी मणिपुर के साथ है झारखंड का पहला मैच हॉकी असम के साथ 26 मार्च को एवं हॉकी मणिपुर के साथ 28 मार्च को है।झारखंड टीम की कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर का करुणा पूर्ति है।झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ियों में रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,(उपकप्तान)काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू (कप्तान),किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की प्रियंका गुड़िया,मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा,सलोमी कांडुलना शामिल है। उक्त जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

Related posts

Leave a Comment