सिमडेगा:ठेठईटांगर में होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड में होली एवं शबे बरात शांति एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हो गई प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से होली मनाया गया ।इसके अलावा सलगापोश मतरामेटा पंडरीपानी कसडेगा जोराम केरिया सहित विभिन्न जगहों पर होली का पर्व धूमधाम एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।लोग पुराने गिले-शिकवे को भूलकर होली के रंग में रंगे दिखे। डीजे की धुन पर होली के गानों पर युवाओं की टीम डांस करते हुए एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल रहे थे और गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। संध्या काल में एक दूसरे के घर जाकर लोग पुआ पकवान का आनंद उठाएं एवं अबीर खेलकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद ले रहे थे। इधर पुलिस प्रशासन पर्व को देखते हुए चारों और गस्ती अभियान करते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करते हुए नजर आयी।वहीं इधर मुस्लिम धर्मावलंबियों की शब-ए-बरात भी सादगी भाईचारे के साथ संपन्न हुई।प्रखंड मुख्यालय सहित सभी जगहों पर शब ए बारात का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया। मुख्यालय स्थित मस्जिद के इमाम ने कहा शब-ए-बरात की रात जो भी पूरी रात इबादत करता है और अल्लाह से जिस चीज की दुआ करता है अल्लाह उसकी दुआ पूरा करता है।

Related posts

Leave a Comment