पाकरटांड़ प्रखण्ड के संत जोसेफ चर्च क्रुसकेला में रविवार को बीरू भिखारिएट काथलिक महिला संघ का 8वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर शिक्षित समाज का निर्माण करने का संकल्प लिया। मौके पर डीन फादर सुनील सुरीन, फादर जेवियर केरकेट्टा, फा प्रतीक लकड़ा, फा एरनेस्ट, फा दोमनिक बरला सहित अन्य पुरोहितों की उपस्थिति में मिस्सा पूजा सम्पन्न हुआ। अपने संदेश में पुरोहितों ने प्रभु येसु के वचनों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही प्रभु येसु के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में पहल करने की अपील की। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए बीरू भिखारिएट की सभानेत्री जोसिमा खाखा ने उपस्थित महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं एकजुट रहें। खुशहाल और शिक्षित समाज के निर्माण में हम सभी महिला बहनों का योगदान अहम होगा। विधायक भूषण बाड़ा लगातार आप लोगों की समस्या दूर करने की दिशा में प्रयासरत है। आप सभी अपनी समस्या विधायक के समक्ष खुलकर रखें।ताकि समय पर आपकी समस्याओं का निदान हो सके। कार्यक्रम में युवतियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको देखकर लोग खुब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में सुशीला लकड़ा एवं फा सुनील सुरीन उपस्थित थे। मौके पर सि सुषमा, सि रोशनी, सि ज्योति, कर्मेला कुल्लू, फ्रांसिस्का कुल्लू, जोसेफा सोरेंग, अनिमा टोप्पो, रॉर्बटिना लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, अंजली रानी डुंगडुंग, निर्मला कुजूर,निलीमा मिंज सहित काफी संख्या में काथलिक महिला संघ की महिलाएं उपस्थित थे।
