देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले हर एक वीरों की पहचान करेगा स्वराज 75: अजय

स्वराज 75 के माध्यम से पूरी होगी स्वाधिनता से स्वतंत्रता की ओर की यात्रा

सिमडेगा:स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर स्वराज 75 कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को देश की स्वतंत्रता में लड़ने वाले हर एक लोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी उद्देश्य के साथ स्वराज 75 आयोजन समिति की बैठक देवराहा बाबा आश्रम में हुई। संजीत प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के विभाग प्रचारक अजय कुमार, विभाग के सह कार्यवाह त्रिलोचन प्रधान उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में सिर्फ कुछ परिवारों के बलिदान को याद किया जाता है, जिसे स्कूल-कालेजों में आज भी विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। मगर समय काफी बदल चुका है। पूरे विश्व के सामने भारत का सही इतिहास रखने की जरूरत है, क्योंकि इन परिवारों के अलावा भी सैकड़ों लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान दी है। इन शहीदों को याद कर देशवासियों को सम्मान देने की जरूरत है। वहीं शहीदों और स्वतंत्रता से जुड़े आंदोलन के बारे में युवा पीढ़ी को बताना है। उसके बाद ही इन्हें देश सेवा से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आज भी ऐसे कई नाम इतिहास में गुमनाम हैं जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी ऐसे लोगों की पहचान कर देश को पुन: वैभवशाली और विश्व गुरु बनाने का कार्य हम लोगों को करना है। उन्होंने कहा कि स्वराज 75 के माध्यम से लोगों के बीच “स्व” की भावना उत्पन्न करना है। मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी कई जानकारियां दी। बैठक में त्रिलोचन जी, श्रद्धानंद बेसरा, राजेश शर्मा, विनय केशरी, सुरेंद्र प्रसाद, तुलसी साहू, रामकुमार, सलदीप, अरविंद रजक, मनीष ठाकुर, रितेश, राकेश सरगुजा, श्याम सुंदर सिंह, निर्भान, घनश्याम सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment