राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलेगी कुरडेग, सिमडेगा की पहलवान सरस्वती कुमारी

सिमडेगा:15 से 19 अप्रैल तक रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम  होटवार खेलगांव में आयोजित फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती 2022 में झारखंड टीम से खेलेगी सिमडेगा जिला के कुरडेग प्रखंड अंतर्गत कदम टोली की सरस्वती कुमारी। पिछले सप्ताह  9 अप्रैल को रांची में झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा  आयोजित झारखंड टीम के ट्रायल में सरस्वती कुमारी ने 50 किलोग्राम वजन भार महिला कुश्ती में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती के लिए झारखंड टीम् से राष्ट्रीय कुश्ती के लिए क्वालीफाई की  है।सरस्वती कुमारी 4 दिन पहले ही सिमडेगा से रांची जाकर खेल गांव मे  रहकर झारखंड टीम के अन्य पहलवानों के साथ ट्रेनिंग ले रही है। सरस्वती कुमारी का आज मैच होना है । सिमडेगा जिला में कुश्ती  ट्रेनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी यहां के पहलवान खुद से बालू एवं यत्र तत्र अभ्यास कर लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सहित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग लेने के साथ पदक भी जीतते रहे हैं। इससे पूर्व भी सरस्वती कुमारी खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस वर्ष भी सिमडेगा जिला की  और एक पहलवान अंशु लकड़ा भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड टीम से क्वालीफाई की है। इंटर की परीक्षा लिखने के कारण अंशु लकड़ा इस बार के ट्रायल में भाग नहीं ली।यह है कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 15 अप्रैल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष  सह सांसद केसरगंज (उत्तर प्रदेश) के  बृजभूषण सिंह उद्घाटन किया है। इस समय झारखंड राज्य कुश्ती संघ के द्वारा रांची  में एक साथ दो  राष्ट्रीय कुश्ती  प्रतियोगिता आयोजित हो   रही है।  U 17 सब जूनियर राष्ट्रीय महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती 2022 । इन दोनों राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कोणों से 1500 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवान भाग ले रहे हैं । कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी ओलम्पिक गेम्स में भारत हॉकी के बाद सर्वाधिक पदक कुश्ती से ही 07 पदक जीते है हमारे सिमडेगा जैसे आकांक्षी जिला जहां कुश्ती के पहलवानों के प्रैक्टिस के लिए कोई मैट नहीं है वहां के खिलाड़ी खुद से मेहनत कर लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ पदक भी जीत रहे,यह जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । यदि इनके  अभ्यास के लिए सरकार मैट की व्यवस्था कर दे तो यहां के भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी पदक जीत सकते हैं।कल के मैच के सरस्वती को सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Related posts

Leave a Comment