बानो: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के द्वारा बानो में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड कार्यालय के मनरेगा कनीय अभियंता मनोज कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।जेई मनोज कुमार को शिकायतकर्ता गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा कोहीपट निवासी देवप्रसाद साहू से ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया और साथ ही जेई को अपने साथ भ्रस्टाचार निरोधक टीम ने रांची पूछताछ के लिए ले गया मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देवप्रसाद साहू को मनरेगा योजना से कूप निर्माण का कार्य मिला था, जिसकी प्राक्कलित राशि चार लाख, 47 हजार 421 रुपये थी। उक्त राशि से संबंधित आकलन लागिन/ बनाने के एवज में मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। देवप्रसाद साहू रिश्वत देना नहीं चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से की थी। एसीबी की टीम ने रांची ने देवप्रसाद की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने 18 अप्रैल 2022 को इस मामले में केस दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी कनीय अभियंता मनोज कुमार की कार्यालय में मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही आरोपित ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, उसी वक्त एसीबी पहुँची और रंगे हाथ उक्त रिश्वत की राशि के साथ आरोपित कनीय अभियंता को गिरफ्तार किया। अब एसीबी की टीम गिरफ्तार कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है। संभव है कि एसीबी की टीम आरोपी के आवास की भी तलाशी लेगी, ताकि यह पता चल सके कि उसने भ्रष्टाचार की कमाई से कितनी संपत्ति अर्जित की है। इधर एसीबी की बड़ी कार्रवाई करने के बाद सिमडेगा जिला के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे दिन भर चर्चा का माहौल रहा।
