चैनपुर प्रखंड के भाजपाइयों ने मनाया जश्न,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को दी बधाई

चैनपुर:भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एनडीए उम्मीदवार और जनजातीय महिला द्रोपदी मुर्मू की शानदार जीत पर भाजपा मंडल चैनपुर के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जमकर जश्न मनाया। पटाखे  फोड़ और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाइयां दी और अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप शाहदेव ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि देश की ऐसी महिला जो आदिवासी समुदाय से आकर राष्ट्रपति बनी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों में मनोहर बड़ाईक अमित किशोर पांडे अरविंद मौर्य कौशल केसरी राजीव रंजन शर्मा संतोष केसरी राहुल केशरी कृष्णा उराँव शोभा देवी चंद्र किरण देवी अर्चना देवी मंजू देवी शीला देवी रुकमणी देवी अनीता देवी सहित कई भाजपाई शामिल हैँ।

Related posts

Leave a Comment