हॉकी सिमडेगा के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेश्वर प्रसाद का निधन हॉकी परिवार में शोक की लहर

सिमडेगा:अपने 80 वर्ष से भी अधिक उम्र में भी सिमडेगा जिला के विभिन्न गांव में घूम घूम कर हॉकी की सेवा करने वाले हॉकी सिमडेगा के पूर्व उपाध्यक्ष गरजा निवासी सोमेश्वर प्रसाद जी आज अपने निवास स्थान गरजा में निधन हो गया ।वे 91 वर्ष के थे अत्यधिक उम्र और अस्वस्थ रहने के कारण वे विगत 3 वर्षों से घूमने फिरने में असमर्थ थे परंतु इस बीच भी वे हॉकी की जानकारी लेते रहते थे।इससे पूर्व वे हमेशा हॉकी की सेवा करते रहे। झारखंड बनने के बाद सिमडेगा जिला के हॉकी संघ से जुड़कर उन्होंने हॉकी के लिए कई कार्य किए हैं ।हॉकी संघ ने जब 2010 में पहली बार जिला स्तरीय अंतर प्रखंड महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया तो वे सिमडेगा प्रखंड की टीम बनाने के लिए सिमडेगा के विभिन्न गांव पिथरा से लेकर मुड़िया और आरानी से लेकर सेवई तक अपने मोपेड में घूम घूम कर महिला हॉकी खिलाड़ियों को चयनित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कराए थे और उनकी टीम उविजेता रही थी। सिमडेगा जिला की प्रथम महिला ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को भी उन्होंने 2012 में हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार सिमडेगा पश्चिमी टीम से लाए थे, वे भी अपने जमाने में अच्छे हॉकी खिलाड़ी थे ।आज उनके निधन पर हॉकी सिमडेगा काफी दुखित है हॉकी सिमडेगा ने अपने बीच से एक कुशल एवं समर्पित हॉकी का सेवक खो दिया,जिसकी भरपाई असंभव है।उनके निधन पर हॉकी मनोज कोनबेगी,सोहन बड़ाइक,सुनील तिर्की,पैंक्रासियूस टोप्पो,कमलेश मांझी, एलशन किड़ो,वेद प्रकाश,बसंत बा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार,बलबीर प्रसाद,मुकुट डुंगडुंग,राहुल मिंज,बिनोद किड़ो,सोनू ठाकुर,सहित हॉकी सिमडेगा समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पदाधिकारी उनके निवास गरजा में उपस्थित है।

Related posts

Leave a Comment