झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडली ने बोलबा प्रखंड कमेटी का किया गठन

बोलबा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडली की द्वारा मंगलवार को बुलवा प्रखंड कमेटी का गठन किया जहां पर सफीक खान की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजु कुल्लू को बोलबा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं सचिव क्रिस्टोफर किंडो उपाध्यक्ष जैनुल अंसारी कोषाध्यक्ष दिलीप डूंगडुग को बनाया गया। आयोजक मंडल के सदस्य शफीक खान ने प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए पार्टी को और मजबूत करते हुए बूथ स्तर पर संगठन बनाने एवं झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही जिससे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार मजबूत होगी और आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और भी मजबूत होकर कार्य करेगी। मौके पर बोलबा प्रखंड के कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा जिला सह संयोजक मंडल सदस्य के रूप में अनिल तिर्की,अनिल कांडुलना ऑस्कर डांग उपस्थित रहे।

Jmm

Related posts

Leave a Comment