आजादी के जश्न के मौके पर किनकेल में 47वां हॉकी,सोगड़ा में फुटबॉल-हॉकी और खंजालोया में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

केरसई:-स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केरसई के किनकेल में 47वां हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जहां टैंसेर नवाटोली ने गिरियाजोर को 4-1से हरा कर चैंपियन बना। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किनकेल में 1975 ई से लगातार 47 वां हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है। किनकेल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा के हॉकी के विकास में मिल का पत्थर साबित हुआ है। जब से यहां पर आयोजन होना शुरू हुआ। तब से हॉकी का विकास लगातार बढ़ता गया। इसी का नतीजा है आज इस क्षेत्र से सैकड़ों हॉकी खिलाड़ी पौदा हुआ और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर पूरा किया।

सिमडेगा की धरती को हॉकी की नर्सरी बनाने में यहां पर आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का अहम योगदान रहा है। विधायक ने आयोजन शुरू कराने वाले जीवित रहने वाले एक मात्र सदस्य माइकल सहित अन्य सभी सदस्य जो अब इस दुनिया मे नहीं है, उनके प्रति भी आभार जताया। पाकरटांड़ प्रखण्ड के खंजालोया में हॉकी और सोगड़ा में हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खंजालोया में आयोजित प्रतियोगिता में पाकरटांड़ ने ढोभापानी को 3-2 से हराकर खिताब में कब्जा जमाया। वहीं सोगड़ा में पुरुष वर्ग हॉकी में पेठियार टोली ने भीखाटोली 2-0 से और बालिका वर्ग के फ़ुटबॉल में सैंडी ने सरदारटोली को 1-0 से हराया। वहीं कैरबेड़ा में भी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां से पतराटोली और नानेसेरा के बीच खेला गया।

Related posts

Leave a Comment