सिमडेगा:आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त प्रधानमंत्री के आवाहन पर लोगों ने अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठान में तिरंगा झंडा लगाकर 75 वां स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया,पूरे देश को इस अभियान ने एक सूत्र में बांध दिया।इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता आम जनता प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।साथ ही सभी लोगो से अपील की है कि तिरंगा झंडे को स सम्मान उतार कर बढ़िया से मोड़ कर रख लें ताकि तिरंगा का सम्मान बना रहे।
