सिमडेगा:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड द्वारा 5 वी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवम पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन दिनांक 27 से 29 अगस्त,2022 तक सिमडेगा जिला मुख्यालय में किया जाना है। इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला की महिला एवं पुरुष हॉकी टीम भी भाग लेगी। जिसके जिला टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल दिनांक 19 अगस्त 2022 को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित की गई है। संघ के।अध्यक्ष मनोज कोंनबेंगी ने बताया पुरुष वर्ग के लिए चयन ट्रायल 19 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से और महिला वर्ग के लिए चयन ट्रायल 19 अगस्त को ही अपराहन 1:00 बजे से आयोजित है। चयन ट्रायल में सिमडेगा जिला के रहने वाले कोई भी महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं,ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अति आवश्यक है।
