सिमडेगा में होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर ओके झारखंड के महासचिव एवं टाटा स्टील के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सिमडेगा:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में हॉकी झारखंड जमशेदपुर टाटा स्टील जिला प्रशासन सिमडेगा और हॉकी सिमडेगा के द्वारा 27 से 29 अगस्त तक आयोजित पांचवी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के तैयारियों का जायजा लेने के लिए हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और टाटा स्टील के अधिकारी शिखर सेन, नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर के सहायक खेल प्रशासक चंद्रयानी मजूमदार सोमवार को सिमडेगा पहुंचे। तीनों ही अधिकारियों का हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और पैक्रासियुस टोप्पो ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया ।उसके उपरांत सभी कोई मुख्य आयोजन स्थल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे और खेल स्थल, सहित भोजन स्थल इत्यादि जगहों का भ्रमण किए। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने आयोजन की तैयारियों की पूरी जानकारी से उन्हें अवगत कराया। तत्पश्चात हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सिमडेगा जिला की उपायुक्त आर रोनिता से मिलकर इस प्रतियोगिता में कितनी टीम और कितने खिलाड़ी भाग लेंगे सहित प्रतियोगिता से संबंधित सारी जानकारी दी। उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त की जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा, आप लोग निश्चित रहे। सिमडेगा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

Related posts

Leave a Comment