टाटा स्टील के द्वारा आयोजित पांचवी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 हुआ आगाज

सिमडेगा:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा, टाटा स्टील के द्वारा आयोजित पांचवी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। उपायुक्त सिमडेगा आर. रोनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनीष कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ राजनीस कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया । एक साथ तीन-तीन मैदानों में मैच का आयोजन किया जा रहा है। कुल 53 टीम भाग ले रही हैं। आज उद्घाटन मैच महिला वर्ग में रांची रेलवे और हॉकी दुमका के साथ खेला गया। जिसमें रांची रेलवे ने 11 गोल से मैच जीतकर जबरदस्त आगाज किया। रांची रेलवे में ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के खेल देखकर दर्शक कायल रहे।

पुरुष वर्ग में लातेहार ने पाकुड़ को, रांची रेलवे ने धनबाद को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने दुमका को, गुमला ने रामगढ़ को, पलामू ने बोकारो को, सरायकेला ने सिमडेगा को, रांची रेलवे ने कोडरमा को , खूंटी ने साहेबगंज को और गुमला ने पश्चिमी सिंहभूम को, पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को, गिरिडीह ने जामताड़ा को, पश्चिमी सिंहभूम ने गोड्डा को, कोडरमा ने चतरा को, देवघर ने हजारीबाग को, लातेहार ने देवघर को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने पूर्वी सिंहभूम को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने गिरीडीह को और रांची ने पलामू को पराजित किया।वहीं महिला वर्ग में सिमडेगा ने कोडरमा को, पलामू ने बोकारो को, जामताड़ा ने गिरीडीह को, गुमला ने पूर्वी सिंहभूम को, गोड्डा ने पश्चिमी सिंहभूम को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने देवघर को, रामगढ़ ने गढ़वा को, खूंटी ने चतरा को, पलामू ने गोड्डा को, रेलवे ने दुमका को और रांची से साहिबगंज को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। हॉकी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन कराने में जिला प्रशासन और सिमडेगा पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment