संत थॉमस इंग्लिश मीडियम बानो में बालक बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बानो :सन्त थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल बानो में मंगलवार को अंतर विद्यालय बालक बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में ग्रुप सी तथा बालिका फुटबॉल में ग्रुप बी विजेता बना ।प्रतियोगिता में बेस्ट पेलेयर विक्की बड़ाईक, बिराजमनी भेंगरा ,को पुरस्कृत किया गया। दोनों टीमो के विजेताओं को क्रमश जिला परिषद बिरजो कंडुलना व प्रमुख सुधीर डांग ने पुरस्कार प्रदान किया।मौके पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक है।खेल से मन तथा शरीर स्वस्थ रहता है।आज पढ़ाई के साथ साथ खेल भी अति आवश्यक है।आज खेल के माध्यम से कई क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध है।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल फ्रांसिस टेटे ,नेलशन इंदीवर ,सोसन बगरैला, बिजय सोरेंग ,पौलुस भुइयाँ आदि लोगो का सहयोग रहा ।इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष बिलकन बगरैला, मैकलीन लुगुन ,पादरी रॉयलेंन तिडु आमुस कंडुलना, सागेन सुरीन आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment