सिमडेगा: लगभग 2 वर्षों के कोरोना काल के बाद इस बार स्वतंत्र रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा को लेकर गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा के नारे से सिमडेगा शहर गूंज उठा है ।जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में प्रथम वंदनीय गौरीनंदन की पूजा बुधवार को हर्षोंल्लास के साथ की गई। शहर के विभिन्न स्थलों में पंडाल बनाकर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सभी पंडालों में आचार्यों के द्वारा विधि-विधान पूर्वक गणेश जी पूजा अर्चना कराई गई। श्रद्धालु अहले सुबह से ही अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुट गए थे। भक्तों ने लंबोदर महराज को मोदक व केले का विशेष भोग निवेदन किया। शहर के नगर भवन परिसर में हिदू यूथ क्लब के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराकर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।वही कटक से आये आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन संपन्न कराया। जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रवि वर्मा, बादल,सुमित कुमार जयसवाल,प्रवीण यादव, राजा रौक, रिकी वर्मा, दीपक वर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं। सलडेगा चौक के समीप बप्पा ग्रुप के द्वाराभी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराकर गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। पूजन अनुष्ठान को सफल बनाने में सूरज वर्मा, सीतू सिंह, बजरंग वर्मा,नंदु कुमार, अतूल कुमार, सूरज कुमार आदि सहयोग कर रहे है।वहीं कुंज नगर मैदान में नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति के द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है। परिसर को रंग-बिरंगे विद्युत लरियों से सजाया गया है। इसके अलावा नीचे बाजार, महावीर चौक, गुलजार गली, कुम्हार टोली ,श्रीरामजानकी मंदिर ठाकुरटोली आदि स्थानों में भी गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बानों में हर्षोल्लास के साथ हो रही पूजा
बानो : बड़ाईक टोली में हर्षोल्लास पूर्वक गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजन कार्य पंडित कौशलेश दुबे ने संपन्न कराया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बोलबा में प्रखंड के अलीगुड़ एवं पाकर बहार गांव में बुधवार को धूमधाम से गणेश पूजा की गई। पूजा से संबंधित सभी व्यवस्था करने में पूजा समिति अध्यक्ष टकबर सिंह के साथ साथ वंशीधर सिंह, गिरधारी सिंह आदि सदस्य लगे हुए हैं।
जलड़ेगा दुर्गा मंडप परिसर में गणेश पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ की गई। आयोजन को सफल बनाने में राजेश पाल, सुरज साहु, सोनु अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, अभिषेक साहु, रूपेश अग्रवाल, हीरालाल साहु, उमेश साहु, सुरज पति, रोशन अग्रवाल, शीतल राम सहित अन्य लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा पतिअंबा व गांगूटोली में भी धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।