सिमडेगा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा संयोजक मंडल की ओर से सिमडेगा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन हेतु पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम किनारे बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से संयोजक मंडली सदस्य शफ़ीक़ खान,अनिल तिर्की ,ऑस्कर डाँग दीप्तिमान तिर्की,अनिल कंडुलना केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज खान मोहम्मद शाहिद मुख्य रूप से उपस्थित रहें। जहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूती के साथ पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुजीत मिंज,उपाध्यक्ष मुर्शिद आलम,सचिव सुकेश तिग्गा, कोषाध्यक्ष रॉबिन सोरेंग कों बनाया गया। मौके पर सहायक मंडली के सदस्यों ने कहा कि सिमडेगा सदर प्रखंड के 12 पंचायतों में पंचायत समिति 1 सप्ताह के अंदर बनाते हुए प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा संयोजक मंडली के समक्ष सूची जमा करेंगे ताकि उसे केंद्रीय कमेटी को जमा किया जा सके। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी निर्देश दिए ताकि सरकार के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ता रहे मौके पर फुलकुंआरी समद,नील जस्टिन बेक. बिरेन्दर बड़ा, सिमडेगा प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सिकन्दर बरवा,नुवास केरकेट्टा,अनस आलम,संदीप मिंज, तिमु थीउस खाखा,कल्याण मिंज, घनस्याम महतो,ओम्लेन समद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
