अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के गांव पहुंचा प्रशासन मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा के निर्देशानुसार अधिकारियों ने बड़कीछापर गांव का निरीक्षण एवं ग्रामीणों संग बैठक कर गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में सीधा संवाद किया गया। निरीक्षण के क्रम में गांव के मुलभूत सुविधाओं सहित विकास के आयामों का अवलोकन किया गया। हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्यवाही की गई। इस क्रम में सलीमा टेटे के पिता, मुखिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें। अधिकारियों ने बारी-बारी गांव के वस्तु-स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ हीं आवश्यकताओं के बारे में जाना। सड़क निर्माण, जलमीनार, बोरिंग, सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर हाई मास्क लाईट, चबुतरा एवं शेड का निर्माण, हॉकी चट् ग्राउण्ड में दर्शक दीर्घा का निर्माण सहित गांव के विकास से संबंधित ग्रामीणों ने जानकारी दी। जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आपके गांव के विकास हेतु आपके बीच आएं है। अपनी आवश्यकताओं को बेझिझक बताएं।

आपके द्वारा प्राप्त योजनाओं एवं कार्यों को गांव तक पहुंचाने में कृत की कार्यवाही की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में सलीमा टेटे ने गांव एवं जिला का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। हॉकी के क्षेत्र में आपके गांव में हॉकी चट् ग्राउण्ड का निर्माण किया गया है। स्थानीय युवाओं में खेल की अभिरूचि के प्रति बल मिलेगा। खेल के क्षेत्र में प्राप्त सुचनाओं पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने कहा कि ग्राम-पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाएं संचालित है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं गांव के विकास की दिशा में आपके गांव में आवश्यक पहल शुरू की गई है। गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सदर अंचलाधिकारी प्रताप मिंज ने उत्तराधिकारी दाखिल खारिज, झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना, ई-केवाईसी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।

Related posts

Leave a Comment