नेहरू युवा केंद्र बानो द्वारा मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बानो:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में रविवार को बानो प्रखण्ड में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकांता कुमारी के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें बानो प्रखण्ड के विभिन्न युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्यों ने बढ चढकर भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में तोरपा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि शंकर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण किया ।तत्पश्चात सभी युवा मंडल सदस्यों के द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर शंकर सिंह ने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित जी एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था। उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए। इस मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न युवा मंडलों के सदस्य तथा महिला मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment