गुमला:- एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं संयोग से हर महीने के अंतिम रविवार को 2014 से सुने जाने वाली प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात एक साथ भाजपा गुमला द्वारा करीब 600 बूथों में श्रद्धांजलि अर्पित कर धूम-धाम से मनाया गया साथ मे मन की बात सुनी गई।
वही नगर मंडल के अंबेडकरनगर बूथ संख्या 218 में जिला अध्यक्ष चंद्र अधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित हुए जन्मजयंति को याद किया गया। जहां 218 नंबर बूथ अध्यक्ष रमेश राम के नेतृत्व में महामंत्री सत्यनारायण पटेल, लक्ष्मी विश्वकर्मा,अजीत कुमार,गंदुर पासवान,मधु राम, बजरंग राम,संजू देवी,सुनीता कुमारी, अजय साहू, संजीव कुमार, उपेंद्र शाह, लक्ष्मण सिंह, श्याम गुप्ता, शंभू सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने कहा पंडित जी का नाम देश की अमरता के इतिहास में दर्ज हो गया है,पंडित जी के अंत्योदय का सपना -अंतिम व्यक्ति का विकास मोदी युग में हो रहा है!
मोदी जी के अंत्योदय का स्वरूप बिना भेदभाव की भाव के भी देशवासियों के लिय है!
वही पार्टी कार्यालय पालकोट रोड में श्रद्धांजलि देकर मन की बात सुनी गई जहाँ मोदी जी ने स्वच्छता,सेवा भाव विकलांगों के समग्र विकास आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को हर एक देशवासियों के दिल में समाहित करने की प्रेरणा दी ।
मन के बात कार्यक्रम में अनूपचंद्र अधिकारी,निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, मन के बात कार्यक्रम के जिला-प्रभारी जिला मंत्री संजय साहू, अरविंद मिश्रा, पायल तिवारी, शंभू सिंह, संजय साहू, संजय कुमार कौशलेंद्र जमुआर, लक्ष्मी विश्वकर्मा मीरा कुमारी, मंगल सिंह भोक्ता, संतोष सिंह, श्याम गुप्ता, नीलम देवी, रेखा सिन्हा उपस्थित थीं।