चैनपुर के कटकाही पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित अपनी संस्कृति और परंपरा को संजो कर रखें – विधायक भूषण तिर्की

चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड के कटकाही पल्ली में रविवार को आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कटकाही पल्ली के विभिन्न गांव के माताएं बहनों ने भाग लेकर आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। 39 गांवो के नृत्य मंडलियों ने एक से बढ़कर एक आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गुमला विधायक भूषण तिर्की ने सभी नृत्य मंडलियों को झारखंडी नृत्य की शान माने जाने वाले मांदर उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया। विधायक तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज 1000 साल पहले का है हमें हमारी संस्कृति और परंपराएं विरासत में मिली है। हमें हम अपनी संस्कृति को बचाए रखना है आदिवासी समाज सिंधु घाटी सभ्यता से चलकर आई है हमारा समाज का रोहतास में बहुत बड़ा राजबाड़ी थी जहां हमारा शासन चलता था। मगर जलवायु परिवर्तन के कारण हमें सिंधु घाटी छोड़ना पड़ा। हम आदिवासियों को अपने कल्चर को संजो कर रखना है। झारखंड में एक समय में आदिवासियों की आबादी 70% थी मगर आज हम लोग 26% पर सिमट गए हैं। इसका मुख्य कारण हमारे लोगों का पलायन है जंगल जमीन को नजरअंदाज कर सभी गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि यहां आदिवासियों का शोषण हो रहा है। राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा आदिवासियों के विकास के लिए भेजी गई राशि का सदुपयोग नहीं हो रहा है और इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल रहा है।

हमारे क्षेत्र में बिचौलिए हावी हैं। 22% आदिवासी पर राज्य में है बाहरी लोग इस राज्य शाशन कर रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासियों को विकास के लिए 1932 का खतियान लागू किया गया जो यहां के आदिवासियों मूल वासियों को काफी लाभ देगा। साथ ही हम आदिवासियों की बरसों की मांग नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का विस्थापन रद्द करने का काम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। आदिवासियों के हित में फैसला लेने वाले झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन आदिवासियों के बारे में सोचने वाला मुख्यमंत्री है। इस मौके पर कटकाही पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर कॉसमॉस कुजूर सहायक पुरोहित जॉन अल्बर्ट बाड़ा, मारियानुस टोप्पो,आलोक बड़ा, अगुस्टान मिंज, सामुएल खलखो, जेवियर टोप्पो, रंजीत सिंह, मो. लड्डन , सुशील दीपक मिंज, ओलिभा कांता कुजूर, बजरंग गुप्ता, दीपक खलखो, प्रमोद खलखो, कमल केरकेट्टा, गाब्रिएल कुजूर, निशांत रोनाल्ड टोप्पो, अनूप किंडो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment