ठेठईटांगर में नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

ठेठईटांगर:- प्रखंड मुख्यालय में चल रहे शारदीय नवरात्र विजया दशमी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। दुर्गा पूजा पंडाल परिसर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई जो नेशनल हाईवे होते हुए जोराम ठेठईटांगर मुख्यालय चौक थाना ब्लॉक परिसर एवं बोलवामोड़ होते हुए सरकारी ब्लॉक तलाव पहुंचा तत्पश्चात मां की आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में लोग डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। विसर्जन शोभायात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार अंचलाधिकारी समीर कश्यप थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे और नेशनल हाईवे में आने जाने वाली लंबी दूरी की वाहनों को बारी बारी से निकाल रहे थे। दुर्गा पूजा समिति ठेठईटांगर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। बताते चलें प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में चार जगह मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है सभी चारों जगह बुधवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment