प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से संबंधित उपायुक्त ने की समीक्षा

सिमडेगा:- उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना को लेकर जिला स्तरीय स्टीयरिंग व मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, प्रत्येक माह ससमय खाद्यान्न की उपलब्धता, योजनांतर्गत विद्यालयों में पोषण वाटिका, कार्यरत रसोईया सहित अन्य विषयों की जानकारी लेते हुए बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए जिले का आच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया और कहा कि जिला स्तर पर लगातार अनुश्रवण कराना…

Read More

सिमडेगा उपायुक्त ने बाल संप्रेक्षण गृह सहयोग विलेज का किया निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार ने सोमवार को बाल संप्रेक्षण गृह, सहयोग विलेज बालक/बालिका गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया।मौके पर उन्होंने संधारित विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रसोई, डायनिंग हॉल, कोर्ट, पढ़ाई रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा  सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को और बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर  चिकित्सकीय सुविधा, कंप्यूटर क्लास इत्यादि व्यवस्था की जायज लेते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से बच्चों के बारे में जानकारी लिया। साथ ही…

Read More

कुरडेग पुलिस ने चलाया वाहन जाँच अभियान 

कुरडेग : पुलिस अधिक्षक सिमडेगा के आदेश पर प्रभारी  मनीष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को  थाना गेट के समीप एंटी क्राइम एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कुरडेग पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया जांच अभियान से वाहन चालको में हड़कंप मच गया लोग इधर उधर भागते नजर आए जाँच अभियान में दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जाँच की गई इस दौरान पुलिस ने वाहनों की कागजात जाँच की इस निमित्त दो  चक्के , चार चक्के वाहनों को रोककर वाहन से संवंधित कागजात , हेलमेट , सीट…

Read More

सिमडेगा उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का भ्रमण कर लिया जायजा

सिमडेगाः- मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023-24 के तहत उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चल रहे कार्यों की जानकारी ली इस दौरान उपायुक्त महोदय ने सिमडेगा-70 विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 141,165 एवं 166 बूथ अंतर्गत बाजार टोली, सामटोली एवं खिजरी गांव का भ्रमण कर मतदाताओं के डोर टू डोर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन किया। उपायुक्त  ने  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नये मतदाता हेतु फॉर्म-6 , डिलीशन हेतु फाॅर्म-7 एवं आवश्यक त्रुटियों की सुधार हेतु फाॅर्म- 8 का,  संबंधित आवेदकों के घर-घर जाकर पन्ना…

Read More

हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल टीम के साथ बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

ठेठईटांगर:ठेठईटाँगर प्रखंड में प्रखंड विकास  पदाधिकारी पंकज कुमार  एवं  प्रखंड प्रमुख चिकित्सा अधिकारी इंद्रा कुजूर की अध्यक्षता मे द हंस फाउंडेशन टीम के साथ, प्रखंड कार्यालय ठेठईटाँगर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रोजेक्ट समन्वयक  स्वामी विवेकानंद ओर उनकी टीम के  द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपलब्धियां साझा की गई।चिकित्सा अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा द हंस मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा प्रदत्त सेवाओ को गुणवत्तापूर्ण पाया तथा किये गए प्रयासों की सराहना की गई।औऱ आने वाले समय मे हंस मेडिकल  यूनिट के कार्यक्रम के …

Read More

होंडा साइन 100 की हुई लांचिंग, 65 हजार रुपये है एक्स शो रूम कीमत

सिमडेगा:होंडा टू व्हीलर के सिमडेगा स्थित शो रूम डिवाइन होंडा में बुधवार को नए मॉडल साइन 100 बाइक की लांचिंग की गई । इस खास मॉडल की एक्स शो रूम कीमत मात्र 65 हजार 100 रुपये है। बाइक की लॉन्चिंग यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक  सिरिल इंदवार, आई सीआई सी आई बैंक के पब्लिक रिलेशन प्रबंधक मनोज कुमार तथा डॉक्टर सत्यानंद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक इंदवार ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अधिक माइलेज देने वाली बाइक पसंद कर रहे हैं। ऐसे ग्राहकों…

Read More

सिमडेगा आनंद भवन में सात दिवसीय सार्वजनिक शिव महापुराण कथा यज्ञ प्रारंभ

सिमडेगा:सिमडेगा आनंद भवन में आयोजित सार्वजनिक शिव महापुराण कथा यज्ञ के प्रथम दिन नारद मोह कथा में श्रवण श्रद्धालुओं ने किया। कथामृत की वर्षा करते हुए आचार्य श्री वासुदेव गौतम  जी महाराज ने सत्य पर प्रकाश डाला। बताया कि सत्य क्या है? कहा कि संसार में सत्य है तो केवल एक परमात्मा और दूसरा कोई नहीं। जिस परमात्पा की इच्छानुसार दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों का विनाश होता है, केवल वही सत्य है।प्रथम दिन की कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए आचार्य गौतम जी ने बताया कि किस प्रकार…

Read More

विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

सिमडेगा:स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर 102 शिक्षकों को विद्यालय के आरोग्य दूतों के रूप में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जा रहा है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों द्वारा भारत सरकार एवं झारखंड सरकार कि प्रशिक्षण संदर्शिका से जुड़े मुद्दों पर जानकारी देकर उन्हें बेहतर संचालन कौशल संबंधी क्षमता को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह किशोर किशोरियों को उनके शारीरिक मानसिक, सामाजिक एवं जीवन कौशल संबंधित जानकारी देकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर सकें।…

Read More

उपायुक्त सिमडेगा ने इवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने फायर अलार्म, पानी पाइप, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से जिले में निर्वाचन के तहत संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023-24 अंतर्गत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले की टीम एवं बी.एल.ओ. द्वारा डोर टू डोर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है।  वेयर हाउस…

Read More

मोबाईल सिम विक्रेताओं के साथ केरसई थाना प्रभारी ने की बैठक

कहा – बिना वैलिड आईडी प्रूफ के सिम बेचने पर होगी करवाई केरसई-वर्तमान आधुनिक युग में मोबाईल में फर्जी सिम के उपयोग से हो रहे लगातार साइबर क्राईम पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधिक्षक ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना स्तर पर सिम विक्रेताओं की बैठक लेकर बिना वैलिड आईडी प्रूफ के सिम विक्रय न करने के लिए सुझाव दें। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को केरसई थाना में थाना प्रभारी मुन्ना रमानी ने समस्त सिम विक्रेताओं के साथ बैठक की। इस…

Read More